रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी
इंदौर

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी करेंगे जिलों का दौरा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मध्यप्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी पंकज अरोड़ा ने…

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मध्यप्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी पंकज अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। पंकज अरोड़ा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वे जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ एवं जमीनी स्तर पर विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। हाल ही में प्रयागराज में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में चिराग पासवान ने युवाओं की समस्याओं और अधिकारों के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग उठाई थी। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और युवाओं से जुड़े अन्य विषयों के लिए एक समर्पित मंच की आवश्यकता है। पार्टी इसी मुद्दे को लेकर युवाओं के बीच संवाद और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करेगी। पंकज अरोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को प्रदेश के अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया जाएगा। संगठन को हर जिले के विधानसभा स्तर तक मजबूत किया जाएगा, दौरे भी किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें