सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शूटिंग में सोनम की अच्छी शुरुआत

शूटिंग में सोनम मस्कर ने 634.1 के शानदार स्कोर के साथ अपना क्वालिफिकेशन राउंड पूरा किया। वह इंडिविजुअल फाइनल में जगह बनाने की प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, विदरसा 630.4 के…

शूटिंग में सोनम मस्कर ने 634.1 के शानदार स्कोर के साथ अपना क्वालिफिकेशन राउंड पूरा किया। वह इंडिविजुअल फाइनल में जगह बनाने की प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, विदरसा 630.4 के कुल स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहीं। वह अगले राउंड में जगह नहीं बना पाईं। टीम इवेंट में, भारत और जापान अभी 1264.5 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

तैराकी – ऋषभ दास फाइनल में, बेनेडिक्टन की राह मुश्किल भारत के लिए सुबह के सत्र में तैराकी की दो स्पर्धाएं हुईं। ऋषभ दास ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। वह हीट्स के संयुक्त परिणाम में पांचवें स्थान पर रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें