मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को पोलो ग्राउंड स्थित परिसर में अधिकारियों की मीटिंग में कहा कि सोलर के प्रकरणों की यथाशीघ्र मंजूरी दी जाए, इससे उपभोक्ता, सोलर लगाने वाले व्यक्ति को समय पर योजना लाभ मिल सके। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में भी आवेदकों के प्रकरणों का तेजी से समाधान हो, मौका मुआयना, प्रमाणीकरण का कार्य तेजी से किया जाए, ताकि उपभोक्ता को सब्सिडी लाभ समय पर मिल सके। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अब तक 76 हजार से ज्यादा घरों पर सोलर लग चुके हैं, जबकि 520 करोड़ रुपए से ज्यादा की सब्सिडी वितरित की जा चुकी हैं। पश्चिम मप्र में अब रूफ टॉप सोलर नेट मीटर क्षमता करीब 550 मैगावाट हो चुकी हैं। सिंह ने सोलर प्रकरणों की कंपनी स्तर पर दैनिक आधार पर समीक्षा के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, अधीक्षण यंत्री सीए ठकार समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



