गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

निगम अधिकारियों के खिलाफ लगे बुलडोजर चलने के पहले नारे

कांग्रेस नेता ने कहा- 10 हजार लोग इकट्ठा करने पड़े तो मैं करूंगा

निगम अधिकारियों के खिलाफ लगे बुलडोजर चलने के पहले नारे

विधानसभा 2 के वार्ड 20 के गौरीनगर के जाम का बगीचा क्षेत्र में किसी ‘पटेल' के खेत पर बाणगंगा निवासी ‘जीतू' द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी पर जैसे ही निगम द्वारा बुलडोजर चलाए जाने की खबर सामने आई, क्षेत्र में हड़कम्प मच गया…इस कॉलोनी में करीब 3-5 साल से रह रहे लोगों ने मोर्चा खोला और निगम अधिकारी हाय-हाय के नारे लगाना शुरू कर दिए…अब इनके घरों पर बुलडोजर चलने से रोकने के लिए वार्ड 20 की कांग्रेस पार्षद श्रीमती यशस्वी अमित पटेल के ससुर और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने मोर्चा संभाला और यहां के रहवासियों को भरोसा दिलाया कि हम आपके साथ हैं, अगर मुझे गौरीनगर क्षेत्र से 10 हजार लोग भी इकट्ठा करना पड़े तो मैं करूंगा और आपके घरों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। कहा यह भी गया कि निगम ने अभी कार्रवाई को टाल दिया है, फिर भी आगामी कार्रवाई के मद्देनजर यह कदम हाय-हाय और 10 हजार लोगों के इकट्ठा करने के उठाए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3