बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आईपीएस एकेडमी में संगोष्ठी का समापन

आईपीएस एकेडमी के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड रिसर्च में डिजिटल बदलाव और नई तकनीकों के बढ़ते उपयोग पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड…

आईपीएस एकेडमी में संगोष्ठी का समापन

आईपीएस एकेडमी के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड रिसर्च में डिजिटल बदलाव और नई तकनीकों के बढ़ते उपयोग पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग एकेडमी द्वारा प्रायोजित इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारे दैनिक जीवन, शिक्षा, कारोबार और प्रशासन को बदल रहे हैं। संगोष्ठी का विषय ‘भारत में डिजिटल रूपांतरण: उभरती प्रौद्योगिकियां किस प्रकार दैनिक जीवन एवं समाज को नया आकार दे रही हैं’। कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह हिंदी में किया गया, ताकि भारतीय भाषाओं में शिक्षा, शोध और तकनीकी विषयों पर चर्चा को बढ़ावा मिल सके। योगेन्द्र जैन, डॉ. संगीता जैन, डॉ. विवेकसिंह कुशवाह, डॉ. विनय गोयल, अंकित बजाज, विकास वर्मा, शिल्पी सिंह, डॉ. शैबल मुखर्जी,डॉ. पल्लवी मुखर्जी, डॉ. विनीता रामचंदानी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7