नगर निगम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण की दिशा में झोन 21 के वार्ड 80 स्थित धनवंतरी नगर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रु. की लागत से 16 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य के विकास को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्य का शुभारंभ किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, झोन अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत बडवे इस दौरान शुभारंभ पर मौजूद रहे। क्षेत्रीय पार्षद बड़वे के प्रयास से यह विकास कार्य हो रहा है। बड़वे ने कहा कि वार्ड में अन्य विकास कार्य के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ोतरी हो इसलिए यह विकास कार्य की सौगात कराई गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




