आनंदवन-2, स्कीम नंबर 140 के रहवासियों द्वारा गठित म्यूजिकल ग्रुप ‘सप्त स्वर आनंदम’ की संगीतमय प्रस्तुति मल्टीपरपज हॉल में आनंदमय माहौल में आयोजित हुई। करीब 150 मिनट तक चले इस सुरमयी कार्यक्रम में 18 गायक- गायिकाओं ने 32 गीतों की प्रस्तुति दी। स्नेहा त्रिवेदी, आभा अरोडा, प्रतिभा यादव, डॉ. भागवत एवं के.के. अरोरा का सहयोग रहा। श्यामवीर यादव, मिथन झड़वारे, लावण्या यादव, उमा शर्मा, शाश्वत, सीमा गुप्ता, आर.ए. यादव, प्रवीण भागवत एवं महेश शर्मा ने सिंगल एवं ज्योति–डॉ. संजय चौधरी, ममता–हरीश खींची तथा बीना–डॉ. आनंद सिंह ने युगल गीतों की प्रस्तुति दी। प्रिया
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




