बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल सांची डेयरी मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

स्थानीय समस्याओं को लेकर होगा हंगामा

कल सांची डेयरी मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कल 26 नवंबर को सुबह 11 बजे सांची दूध डेयरी मुख्यालय, तलावली चांदा में किसानों एवं मजदूरों की मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा।

आंदोलन में एमएसपी गारंटी कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग के सी-2 लागत के आधार पर फसलों का समर्थन मूल्य देने, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी तथा चारों श्रम संहिताएं रद्द करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके साथ ही इंदौर जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों को सांची दूध का 12 रुपये प्रति फैट के मान से भुगतान, मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 5 रुपये प्रति लीटर बोनस देने, इंदौर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, जंगली नीलगाय (रोजड़) एवं जंगली सूअरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर रोक लगाने तथा किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि किसान लगातार बढ़ती लागत, फसलों के उचित दाम नहीं मिलने, प्राकृतिक संकट और जंगली जानवरों से फसल बर्बादी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब किसान और मजदूर अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। आंदोलन में किसान संघर्ष समिति के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल, अरुण चौहान, रुद्रपाल यादव, सोनू शर्मा मौजूद रहेंगे। पूरे समय हंगामे की उम्मीद इस धरना प्रदर्शन के दौरान होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 5