बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सफाई कर्मियों के हित में लड़ने वाले संतोष कल्याणे हुए निराश

पांच दिवसीय सफाई कर्मियों की कई मांगों के हित में काम बंद हड़ताल पांच दिनों तक करने वाले संतोष कल्याणे ने हड़ताल को आगे भी करने का ऐलान किया था,…

सफाई कर्मियों के हित में लड़ने वाले संतोष कल्याणे हुए निराश

पांच दिवसीय सफाई कर्मियों की कई मांगों के हित में काम बंद हड़ताल पांच दिनों तक करने वाले संतोष कल्याणे ने हड़ताल को आगे भी करने का ऐलान किया था, लेकिन वह हड़ताल आगे नहीं चल सकी। कल संतोष कल्याणे ने वीडियो जारी कर कहा कि समाज के वरिष्ठों ने जिस तरह से शासन-प्रशासन और निगम के साथ मिलकर जिस प्रकार सफाई कर्मियों के संवैधानिक आन्दोलन को जबरिया खत्म कराया, मकान तोड़ने और कर्मचारियों को काम से बंद करने की धमकी अधिकारियों ने दी, पुलिस ने भी एफआईआर करने की बात कही थी। उसी कारण हड़ताल को जबरिया समाप्त कर कर्मचारियों से बंधवा मजदूर की तरह काम करवाया गया। श्रम कानूनों का उल्लंघन भी किया गया उसी से निराश और दुःखी होकर हड़ताल का नेतृत्व करने वाले संतोष कल्याणे ने कहा कि अब मैं समाज के ही लोगों से परेशान होकर सनातन धर्म छोड़ूंगा। आज धम्मचक्र परिवर्तन दिवस है, इसी दिन 70 साल पहले बाबा साहब आम्बेडकर ने भी कहा था कि मैं हिन्दू पैदा हुआ हूं, लेकिन हिन्दू मरूंगा नहीं। अब यही स्थिति संतोष कल्याणे ने बताई और कहा कि मैं हिन्दू पैदा हुआ, लेकिन हिन्दू मरूंगा नहीं। 28 अक्टूबर को संघ के प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर उनसे ही स्वीकृति ली जाएगी कि आप हमें हिन्दू धर्म से मुक्त कर दीजिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 October 2026, पृष्ठ 3