लियो क्लब ऑफ इन्दौर वेस्ट और लियो क्लब ऑफ इन्दौर द्वारा बस्तियों में जरुरतमंद परिवारों को भोजन पैकेट का वितरण किया गया। अखिल माहेश्वरी और प्रशाल जैन ने बताया कि महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। सेवा से संवेदना का अभियान के तहत आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषभ धूत, ऋषभ लखोटिया, शुभम भावसार, अविरल शाह, तनिषा जैन, आदित्य देशलहरा, मोदित माहेश्वरी, वंश भूतडा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




