अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप एक बार फिर अपने एडवेंचर और नेचर लविंग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इवांका ने एक्स पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह समुद्र के किनारे घोड़े की सवारी करती नजर आ रही हैं। करीब 10 सेकंड के इस सिनेमैटिक वीडियो में हल्के रंग के राइडिंग कपड़े पहने इवांका काले घोड़े को समुद्र किनारे गीली रेत पर दौड़ाते दिखाई देती हैं। पीछे डूबता हुआ सूरज, समुद्र की लहरें और आसमान में छाए बादल इस वीडियो को बेहद खूबसूरत बना रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




