सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

समाजवादी जनता पार्टी ने लगाई दूध के दाम कम करने की गुहार

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के मध्य प्रदेश महासचिव सैयद साजिद अली ने दूध के दामों में लगातार हो रही मनमानी वृद्धि पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने सरकार से इस…

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के मध्य प्रदेश महासचिव सैयद साजिद अली ने दूध के दामों में लगातार हो रही मनमानी वृद्धि पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और बढ़े हुए दामों को वापस कराकर आम जनता को राहत देने की मांग की है। अली ने कहा कि दूध परिवार के लिए प्राथमिकता और बच्चों के लिए अनिवार्य, बुजुर्ग के स्वास्थ्य से लेकर घर के सदस्यों के लिए दूध दैनिक आवश्यक वस्तु है, लेकिन पिछले कुछ समय से डेयरी कंपनियों और दूध विक्रेताओं द्वारा मनमाने ढंग से रेट बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में दूध जैसी आवश्यक वस्तु के दाम बढ़ाना सीधे तौर पर जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है। शासन एवं प्रशासन तुरंत दखल देकर दूध की कीमतों को नियंत्रित करे और आम उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाए। यदि सरकार ने जल्द ही इस मनमानी वृद्धि पर रोक नहीं लगाई, तो पार्टी जनता के हितों के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को विवश होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें