राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश के सभी कलेक्टर, जिला परियोजना समन्वयक, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत 2027-28 के लिए कक्षा 8वीं के अशासकीय विद्यालयों के लिए मान्यता नवीनीकरण आवेदन के अलावा नवीन मान्यता लेने वालों को आज से ऑनलाइन आवेदन करना होंगे। यह आवेदन ऑनलाइन होंगे, जो 30 नवम्बर तक आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के 15 दिन बाद विकास खंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा विद्यालय का भौतिक सत्यापन भी निरीक्षण के रूप में किया जाएगा। ऑनलाइन चैकिंग, भौतिक सत्यापन के बाद मान्यता दी जाएगी। इसके लिए बीआरसीसी का अभिमत भी लगेगा। अगर कोई कमी आवेदन या भौतिक सत्यापन के लिए आती है तो उसके लिए भी समय दिया जाएगा। पूरी कार्रवाई के बाद ही मान्यता दी जाएगी। जिन स्कूलों की मान्यता इस शिक्षा सत्र के बाद समाप्त हो रही है उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना है। प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 20 दिनों तक चलकर 30 नवम्बर को पूर्ण होगी। मान्यता के आवेदन की अभी तो 30 नवम्बर तिथि तय की गई है, लेकिन बाद में तारीख बढ़ने की संभावना भी बनी रहती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
