रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी
इंदौर

दालों में हफ्तेभर में रिकॉर्ड तेजी का फूटा बम

इंदौर। इस बार कम बारिश और आवक में कमी और नई फसल में देरी के कारण लगातार तुवर दाल में तेजी हो रही है। इसके अलावा मूंग दाल चना दाल…

दालों में हफ्तेभर में रिकॉर्ड तेजी का फूटा बम

इंदौर। इस बार कम बारिश और आवक में कमी और नई फसल में देरी के कारण लगातार तुवर दाल में तेजी हो रही है। इसके अलावा मूंग दाल चना दाल उड़द दाल मोगर में भी हफ्ते भर में 500 से लेकर 1200 और 1500 रुपए क्विंटल तक की तेजी का बम फटा है। हफ्तेभर में सबसे ज्यादा तुवर दाल में देसी में 1200 से 1500, विदेशी इंपोर्टेड में 800 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी हो गई। इसके अलावा मूंगदाल मोगर और उड़द दाल मोगर में भी 600 से 800 रु. की तेजी दर्ज की गई है। यही नहीं चना दाल में 700 से 900 सोयाबीन में रिकॉर्ड हजार से 1200 रु. की तेजी हो गई।

थोक में तुवर दाल डेढ़ सौ के पार, मूंगदाल मोगर 100 से 111 रुपए

किलो-लगातार तेजी से जहां थोक में तूवर दाल डेढ़ सौ रुपए के पार हो गई है। वहीं मूंगदाल और मोगर के भाव 100 से 112,115 रुपए किलो बताए जा रहें है। जबकि खेरची बाजार में यही दाल और ज्यादा महंगी बिक रही है। इधर नवरात्रि जैसे बड़े त्यौहार शुरू हो गए है ओर दालों के भाव में लगातार तेजी हो रही है। चना दाल में भी सप्ताह भर में जबरदस्त तेजी देखी गई। जबकि सोयाबीन में 1000 से 1500 रु. की तेजी बताई जा रही है। किराना दुकानों पर मूंग दाल 115 से 120 रुपए, तुवर दाल 170 से 180 रु. किलो बिक रही है। जबकि चना दाल भी 100 रुपये किलो के पार हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8