शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई
इंदौर

पूर्व और वर्तमान पार्षद के निवास पर 1 लाख पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान

पूर्व पार्षद के.के. यादव और वर्तमान पार्षद शिवम यादव के निवास बाणगंगा पर मंजू केके यादव एवं राशि शिवम यादव की अगुवाई में 1 लाख पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान का आयोजन…

पूर्व पार्षद के.के. यादव और वर्तमान पार्षद शिवम यादव के निवास बाणगंगा पर मंजू केके यादव एवं राशि शिवम यादव की अगुवाई में 1 लाख पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह आयोजन के.के. यादव के मार्गदर्शन में 35 वर्षों से किया जा रहा है। मंजू यादव, और राशि यादव ने बताया कि द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का निर्माण किया गया और फिर 1 लाख पार्थिव का निर्माण कर पूजन अर्चन किया। भजन-कीर्तन, महाआरती व फलाहारी प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। आयोजन में संस्था नमो नवग्रह शनि, संस्था सत्यमेव जयते के साथ ही स्थानीय मातृशक्ति शामिल थी। मंजू केके यादव ने बताया कि वे वर्ष भर प्रतिदिन 1000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन करती है जिसे हजारीलाल भी कहा जाता है। वहीं हर वर्ष श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर क्षेत्र की समस्त शिवभक्त मातृशक्तियों के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का वृहद आयोजन, पूजन, अनुष्ठान, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होता है। बडी संख्या में मातृशक्तियां इस धार्मिक आयोजन में मौजूद रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें