इंदौर। दिवाली से पहले इंदौर सेंट्रल केंद्रीय जेल में सुरक्षा व्यवस्था पहले से और ज्यादा चाक-चौबंद करने के लिए जेल सुधार सेवा महानिदेशक मध्य प्रदेश के निर्देश पर इंदौर स्थित सेंट्रल जेल में नवीन सीसीटीवी कैमरे और अमेरिकन मेडिकल कंट्रोल सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत इसी माह में दशहरे के आसपास निविदा प्रक्रिया के पूरे होने के बाद बेहद जल्द सुरक्षा व्यवस्था सुधार और मजबूत करने के उद्देश्य से यहां नवीन सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके साथ कंट्रोल सिस्टम को भी मजबूत करते हुए नवीन अमेरिकन मेडिकल कंट्रोल सिस्टम लगाकर पूरे क्षेत्र की निगरानी नए सिस्टम से की जाएगी। साथ ही इस प्रकार के प्रयास से जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता और मजबूत किया जाएगा। गौरतलब है कि जेल प्रशासन द्वारा इंदौर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार और नित्य नवीन प्रयोग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और व्यवस्थित करने को लेकर प्लानिंग कर इस पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों जेल की दीवारों पर सौर ऊर्जा से संचालित सौर विद्युत बल लगाने की प्रणाली के लिए भी निविदा जारी की थी। वही अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से नवीन अमेरिकन मेडिकल कंट्रोल सिस्टम लगाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। जिसका लाभ भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मिलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




