अनुष्ठान में 3 हजार से अधिक श्वेताम्बर जैन समाजजन मौजूद रहकर अनुष्ठान का धार्मिक लाभ लेंगे। राष्ट्रीय महामंगलकारी अनुष्ठान समिति के मार्गदर्शन में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन, इमली बाजार के तत्वावधान में यह आयोजन निःशुल्क है। प्रकाश भटेवरा ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस अनुष्ठान की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें किसी प्रकार के द्रव्यों की आहुति नहीं होगी इसमें मात्र स्थानकवासी परम्परा का निर्वाह किया जाएगा जिसमें भगवान अरिष्टनेमी नाथ की 180 माला एवं भगवान पार्श्वनाथ की 100 माला कुल 280 माला आयोजन स्थल पर ही गिनी जाएगी। बाहर से भी समाजजन आएंगे। कई राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। उक्त
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




