सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों की हो रही तैयारी

इंदौर में भले ही मिलें बंद हो गई हो, लेकिन आज भी अनंत चतुर्दशी पर मिल क्षेत्र से निकलने वाली झांकियों का सिलसिला दिक्कतों के बाद भी पूरे उत्साह के…

इंदौर में भले ही मिलें बंद हो गई हो, लेकिन आज भी अनंत चतुर्दशी पर मिल क्षेत्र से निकलने वाली झांकियों का सिलसिला दिक्कतों के बाद भी पूरे उत्साह के साथ जारी है। मिलों के अलावा अन्य झांकियां भी शामिल हैं। प्रशासन ने इस बार कोई भी नई झांकी निकालने से मना कर पुरानी ही झांकियों के लिए स्वीकृति दी है। झांकियां बनाई जा रही है। मिलों की झांकियों को आर्थिक सहयोग भी मिल रहा है, झांकियां तैयार करने वाले संचालक से लेकर कलाकार भी उत्साहित है, क्योंकि सहयोग भी मिल रहा है। कल्याण मिल, मालवा मिल, स्वदेशी मिल, हुकुमचंद मिल, राजकुमार मिल, होपटेक्सटाइल मिल के अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, खजराना की झांकियां भी तैयार हो रही है। अभी इन झांकियों को पूरी रोशनी से सज्जित करना और झांकी में मौजूद पुतलों को कलर का अंतिम रूप देना, कपड़े पहनाना और सजावट करना बाकी है, जो सब अंतिम दौर में पूर्ण हो जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें