नगर निगम के मीट अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि निगम की मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मीट दुकानों के निरीक्षण के दौरान बकाया मीट अपशिष्ट शुल्क के रूप में कुल 1,54,000 रु. की वसूली भी की गई। मीट प्रभारी राजेश पथरोड़ ने बताया कि जोन क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 58 के अंतर्गत बड़वाली चौकी में बिना अनुमति के दुकान संचालित करने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




