शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खजराना में दावते इस्लामी का दो दिवसीय इज्तिमा आज से, तैयारियां पूरी क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह कल, 7 जोड़े लेंगे सात फेरे जानकी नगर स्थानक में सवा लाख पुच्छीसुणम मंगल आराधना, साधुमार्गी जैन समता संघ का आयोजन 39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर बेदखली का संकट, फर्जी दस्तावेजों का आरोप बिना लाइसेंस चल रही मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 1.54 लाख वसूले, कई दुकानें सील संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार का देपालपुर में औचक निरीक्षण, कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड: मृत पशुओं के निपटान का प्लांट 10 दिन में पूरा करने के निर्देश चंदननगर की नई फल-सब्जी मंडी का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पानी-बिजली और सफाई के निर्देश रोक के बावजूद राजवाड़ा समेत प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच रहे ई-रिक्शा, अभी समझाइश दे रही पुलिस सरस्वती नदी में फैक्ट्री का गंदा पानी छोड़ने पर निगम ने ठोका 40 हजार का जुर्माना
इंदौर

39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर बेदखली का संकट, फर्जी दस्तावेजों का आरोप

39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर इन दिनों बेदखली का संकट मंडरा रहा है। रहवासियों का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों और स्टांप चोरी के जरिए

39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर इन दिनों बेदखली का संकट मंडरा रहा है। रहवासियों का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों और स्टांप चोरी के जरिए कॉलोनी की जमीन हड़पने के बाद अब प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके मकान तोड़े जा रहे हैं। यह जानकारी इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रहवासियों का पक्ष रखते हुए एडवोकेट गजेंद्र शर्मा और शवनम खान ने दी। उन्होंने बताया कि 1987 में पंजीयन क्रमांक डीआर/आईडीआर/443 से पंजीकृत डायमंड गृह निर्माण सहकारी संस्था ने हाजी हबीब से जमीन खरीदकर 1300 प्लॉट आवंटित किए थे। 1990 में पलासिया थाने में दर्ज अवैध कॉलोनी के मामले में इंदौर कोर्ट ने हाजी हबीब व पदाधिकारियों को बरी कर दिया था, जिस पर हाईकोर्ट ने भी शासन की रिवीजन खारिज कर दी थी। पूर्ण विकसित कॉलोनी में नर्मदा लाइन, पानी की टंकी, ड्रेनेज और पक्की सड़कें हैं। रहवासियों के पास रजिस्ट्री-नोटरी हैं और वे 1990 से मतदान करने के साथ नगर निगम को सभी कर भी चुका रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर