साधुमार्गी जैन समता संघ के पारस बोहरा, मनीष बोहरा ने बताया कि संतों के सान्निध्य में सवा लाख पुच्छीसुणम मंगल आराधना आयोजन जानकी नगर स्थानक में किया जा रहा है। आदित्य मुनि म.सा. एवं रामदर्श मुनि म.सा. ने प्रेरक उदबोधन दिया। आचार्यश्री रामलाल म.सा. ने भगवान महावीर स्वामी के दीक्षा कल्याणक दिवस 3 दिसम्बर को संयम दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। यह महाअनुष्ठान आज से प्रारम्भ होकर 6 दिसम्बर तक चलेगा जिसके तहत एक लाख 25 हजार मंगल आराधना का शुभ अवसर सभी साधकों को उपलब्ध रहेगा। इस दौरान प्रत्येक श्रावक-श्राविका प्रतिदिन 11 पुच्छीसुणम की आराधना का क्रत करेंगे। यह आराधना स्थानक, उपाश्रय या अपने घर पर भी की जा सकेगी। शहर में विराजित शासन दीपक पद्ममुनि म.सा., जानकी नगर में विराजित आदित्य मुनि म.सा., समता भवन यशवंत निवास रोड पर विराजित शासन दीपिका श्री कांताजी म.सा. आदिठाना के पावन सानिध्य में 3 दिसम्बर को एक-एक सामायिक के साथ यह आराधना होगी। बाबूलाल पितलिया, अरुण मेहता, रतनलाल खिन्दावत, गजराज बेताला, राजेन्द्र बोहरा सहित अन्य आयोजन में मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





