प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सी.एन. मेलोडियस म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सदाबहार गीत-संगीत संध्या का आयोजन दो दिन पहले किया गया। किशोर कुमार, अमिताभ बच्चन, रेखा से सम्बंधित गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। सिंगर जितेन्द्र मोन्टू जैन, उमाराव मंडोले, डॉ. पी.वी.एल.एन. राव, पत्रकार राजेश पिपलोदिया, जगदीश राठी, संजयसिंह चंद्रावत, राजेशसिंह चंद्रावत, दीपक मल्होत्रा, चंदा कुण्डलवाल, मधु परमार, गोपाल पांचाल, संगीता बिरथरे, डॉ ज्योत्सना गोमे, नरेश बिरथरे, सुनीता कोठारी, निर्मला परमार, पिंकी मल्होत्रा, दीपिका मल्होत्रा ने प्रस्तुतियां दी। शौकत अली मंसूरी ने संचालन किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






