मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दशहरे से पहले मिली लोगों को नई सड़क की सौगात

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत न्यू देवास रोड पर पंडित जी की चाल में क्षेत्र के रहवासियों को पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया के प्रयासों से दशहरे से पहले…

दशहरे से पहले मिली लोगों को नई सड़क की सौगात

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत न्यू देवास रोड पर पंडित जी की चाल में क्षेत्र के रहवासियों को पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया के प्रयासों से दशहरे से पहले नवरात्रि में नई सड़क की सौगात मिली है। जिसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के रहवासी नरेंद्र पंडित, राधेश्याम शर्मा,नवल किशोर दीक्षित का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्रीय पार्षद पहाड़िया से यहां नई सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर पार्षद और विधायक महेंद्र हार्डिया के लगातार प्रयासों से अब जाकर त्योहारों के समय पूरे क्षेत्र में आधा दर्जन गलियों में नई सीमेंट सड़क की सौगात मिल रही है। जिससे लोगों में बेहद खुशी है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान खराब हुई सड़क को सुधार कर नई सड़क की सुविधा मिल रही है। जिसको लेकर लोगों में जबरस्त खुशी और उत्साह है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8