इंदौर। मेजबानी के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए, मेजबान डेली कॉलेज, इंदौर ने ऑल इंडिया आईपीएससी टेनिस टूर्नामेंट में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में देश भर के 23 प्रतिष्ठित स्कूलों के 250 से अधिक युवा टेनिस खिलाड़ियों ने 5 वर्गों – बालक अंडर 12, 14, 17, 19 और बालिका अंडर 12 में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अपनी प्रतिभा और गहराई का शानदार प्रदर्शन करते हुए डेली कॉलेज लगभग सभी वर्गों के फाइनल में पहुंचा और ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्पर्धा में डेली कॉलेज की दिवेना धूपर, गर्व मालपानी, युग जैन, सुविग्य चौधरी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संदीप जी आर, अपर सचिव, महिला एवं बाल विकास तथा प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम, भोपाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों के खेल भावना व उच्च स्तरीय प्रदर्शन की सराहना की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




