सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

श्रीकृष्ण लीला और गोपी गीत के आज से आयोजन

श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी महिला एवं सखी संगठन के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘श्रीकृष्ण लीला अमृत महोत्सव एवं गोपी गीत’ का आज 22 से 24 सितंबर तक दस्तूर गार्डन में…

श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी महिला एवं सखी संगठन के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘श्रीकृष्ण लीला अमृत महोत्सव एवं गोपी गीत’ का आज 22 से 24 सितंबर तक दस्तूर गार्डन में रोजाना दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजन कथा के रूप में होगा। भगवान कृष्ण की लीलाओं और उत्सव का आयोजन हर्ष शर्मा के श्रीमुख से होगा। आयोजन से माधुरी सोमानी, आशा अजमेरी, वर्षा परवाल, कृष्णा बाहेती, ज्योति भराणी, सुमन सोनी, नीलू मालपानी, पायल लाठी, तृप्ति सोमानी, ममता आगाल, नीता सोमानी, हर्षिता माहेश्वरी, नीरू आगार, ऋतु काबरा, वृंदा बाहेती, कविता अजमेरा, अर्चना मुछाल, दीप्ति खटोड़, सुचिता जाजू, श्रेया जाजू, अंजू लड्ढा जुड़ी हुई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें