इंदौर। सिटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे के आव्हान पर गौतमपुरा ब्लाक और नगर कांग्रेस ने अघोषित बिजली कटौती एवं कथित वोट चोरी के विरोध में पैदल मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने इस दौरान भाजपा की केन्द्र सरकार और चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा या बर्खास्तगी की मांग भी की। संविधान की धाराओं के सम्बंध में शपथ का वाचन कराया। मोतीसिंह पटेल, उमराव सिंह मौर्य, जगदीश भावसार, सुरेश यादव, रघुनाथसिंह मौर्य, सत्यनारायण शर्मा, राजेश परमार, मोहन चौधरी, पवन जाट, सुरेश नागर, देवकरण गुर्जर, संजय परमार, धर्मेंद्र गुर्जर, बाबूलाल आंजना, जसवंत आंजना, प्रवीण यादव, दशरथ जाट, कल्याण यादव, मुरली यादव, चांद खान, अकरम खान, संजय मेहता, रवि हाड़ा, राजा राठौड़, पवन पटेल, शेख जुबेर, सुभाष जागीरदार, श्रवण हरनिया, जगदीश नरवरिया, प्रकाश नरवरिया, विक्रम नरवरिया, दिनेश मेवाड़ा, पप्पू पटेल, भारत पटेल, गोपाल प्रजापत, गोकुल राठौर, आजाद खान, बद्रीलाल, बाबू सोलंकी, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




