गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

बढ़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए अब चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर जोर

इंदौर। शहर में लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चलन और मांग को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधा के लिए अब एआईसीटीसीएल विभाग द्वारा करीब दर्जनभर फास्ट चार्जिंग स्टेशन…

बढ़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए अब चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर जोर

इंदौर। शहर में लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चलन और मांग को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधा के लिए अब एआईसीटीसीएल विभाग द्वारा करीब दर्जनभर फास्ट चार्जिंग स्टेशन निर्माण शुरू करवाने की तैयारी है। जबकि वर्तमान में शहर में विभिन्न स्थानों पर करीब 40 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। जहां वर्तमान में ई रिक्शा से लेकर बैटरी वाली कार और स्कूटर,बाइक भी चार्ज हो रही है।

चुनिंदा स्थानों

का चयन कर जल्द शुरू होगा स्टेशन निर्माण कार्य- वहीं अब लगातार शहर में लोगों का तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी का चलन बढ़ने से एआईसीटीसीएल द्वारा नागरिकों को फास्ट चार्जिंग सुविधा देने के लिए शहर में चुनिंदा स्थानों पर करीब दर्जन भर नए फास्ट चार्जिंग क्षमता वाले नवीन स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कई जगह नए चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार भी हो रहे हैं,जो आने वाले दिनों में दिवाली से पहले शुरू करने की तैयारी है। जबकि अभी लगभग 40 से ज्यादा प्रमुख स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्ग, रिंग रोड़ सहित अन्य स्थानों पर जगह जगह चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। जहां ई-रिक्शा से लेकर बाईक, स्कूटर और ईवी कार तक चार्ज हो रही है। वहीं वर्तमान में कई जगह स्लो चार्जिंग सिस्टम होने से बड़ी गाड़ियों को चार्ज करने में समय लगता है। इसलिए अब फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जगह के चयन के साथ जल्द नवीन फास्ट चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शुरू होगा।

इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग के लिए अब तीन स्टेशन-

इसके अलावा शहर में लगातार बढ़ रही है इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को ध्यान में रखते हुए दो नवीन इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग करने के लिए डिपो भी तैयार किए गए हैं। जिनमें से एक देवास नाके पर तैयार किया गया है, जबकि दूसरा नायता मुंडला बस टर्मिनल के पास तैयार किया गया है। इसके अलावा राजीव गांधी चौराहे पर पुराना चार्जिंग स्टेशन पहले से तैयार हैं जहां इलेक्ट्रिक बसें आसानी से चार्जिंग हो रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8