नेपाल के दार्चुला जिले में भारी भूस्खलन के बाद चौलानी नदी का रास्ता बंद हो गया। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नदी का प्रवाह प्रभावित होने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। त्रिशूली बाजार इलाके से 5 साल का बच्चे समेत तीन भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। अब तक 169 भारतीयों को सुरक्षित निकाला है, जबकि 275 अब भी लापता हैं। नेपाल में अब तक करीब 1344 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5300 से ज्यादा लोग लापता हैं। उधर चीन ने पहली बार आंकड़ा बताते हुए इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद होने और 531 के लापता होने की बात कही है। बिहार के सहरसा की 12 साल की बच्ची ने अपनी गुल्लक के पैसे नेपाल के पीड़ितों को देने का ऐलान किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




