इंदौर। परदेशीपुरा के कुलकर्णी का भट्टा में मह़ज गालियां देने की गलतफहमी में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर हमला कर दिया। नशे में धुत आरोपी ने कपड़े धोने की मोगरी से अपने ही सगे भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पीड़ित का हाथ लहूलुहान हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित अनिल सैनी पिता रघुनाथ सैनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीती रात वह घर में अपनी पत्नी संगीता से बातचीत कर रहा था। तभी उसका छोटा भाई महेश सैनी शराब में धुत होकर वहाँ आ धमका। अनिल की बातों को खुद पर लेते हुए महेश आपा खो बैठा और तू ज्यादा तेज चल रहा है चिल्लाते हुए बदतमीजी करने लगा। जब अनिल ने भाई को गाली-गलौज से रोका, तो सनकी महेश ने बिना सोचे-समझे पास पड़ी लकड़ी की भारी- भरकम मोगरी उठाई और अनिल के हाथ पर दे मारी। वार इतना जोरदार था कि अनिल की उंगली फट गई और मौके पर ही खून का फव्वारा छूट पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी दौड़े, तब जाकर आरोपी वहाँ से भाग निकला।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




