बाणगंगा क्षेत्र के मुखर्जी नगर में आज सुबह एक मासूम पर श्वान के लपकने का मामला सामने आया है। इसको लेकर रहवासियों ने आक्रोश जताया है। रहवासी पंकज जोशी ने बताया कि बीते करीब 6 माह से लगातार श्वान के काटने की घटनाएं हो रही है। इसको लेकर नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद संध्या जैसवाल को भी कई बार शिकायत की है, लेकिन निराकरण नहीं निकला है। आज सुबह एक मासूम अंशुल समीप ही स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गया था और जब वह अपने घर वापस जा रहा था तभी श्वान उस पर लपक गया और उसके पैर पर काट लिया, हड़बड़ाहट में मासूम गिर भी गया। रहवासियों का कहना है कि पार्षद संध्या जैसवाल को भी आज मामले की जानकारी दी है, हालांकि पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है, जिसका कोई समाधान नहीं हुआ, इसको लेकर पार्षद के खिलाफ रहवासियों में आक्रोश है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




