बिजासन रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सांसद शंकर लालवानी ने आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के पावन सानिध्य में मालवा क्षेत्र में सुखद वर्षा की मंगल कामना एवं अन्य आपदाओं के निवारण हेतु विशेष वैदिक आहुतियों के साथ माँ पराम्बा ललिता त्रिपुर महासुंदरी भगवती की आराधना की। 21 विद्वानों ने इस यज्ञ के माध्यम से समूचे अंचल में सुखद वर्षा की कामना के साथ ही जल संकट के निवारण एवं जनमानस पर भगवती की कृपा की कामना से आहुतियाँ समर्पित की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


