बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आगामी वर्ष में जिला न्यायपालिका में प्रथम और तृतीय शनिवार को अवकाश रहेगा

अभिभाषक संघ इन्दौर के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि आगामी वर्ष- 2027 में जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 17- मई से 11- जून त…

अभिभाषक संघ इन्दौर के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि आगामी वर्ष- 2027 में जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 17- मई से 11- जून तक और शीतकालीन अवकाश 25-दिसम्बर से 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। वर्ष 2027 में जिला न्यायपालिका में साल के 365 दिन में से केवल 106 दिन अवकाश रहेगा। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल ने मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका के लिए वर्ष 2027 के प्रस्तावित अवकाशों की टेन्टटीव लिस्ट जारी कर दी है। टेन्टटीव सूची के अनुसार वर्ष 2027 में जिला न्यायपालिका में (जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में) 52 – दिन रविवार,24 – दिन प्रथम व तृतीय शनिवार और 30 – दिन विभिन्न पर्व और त्यौहारों के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 10