मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 के दो सबसे अहम विषयों के इंटरव्यू कब होंगे? यह सवाल अभ्यर्थी पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि दिसंबर माह में अधिसूचना के दो साल हो जाएंगे। आखिर उनका इंतजार कब खत्म होगा। केमेस्ट्री में 199 और बॉटनी में 190 पद थे। हालांकि बाकी सब्जेक्ट के इंटरव्यू हो चुके हैं और कुछ की तारीखें आ चुकी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि और कितना इंतजार करें। पीएससी ने अब तक तारीखें भी नहीं दी है। ऐसे में समय बढ़ता जा रहा है। अब तक तो हमारे जॉइनिंग ही हो जानी थी। लेकिन आयोग हर बार केवल इसी एग्जाम के इंटरव्यू देरी से करता है। बाकी एग्जाम में इस तरह की दिक्कतें नहीं आती। इस एग्जाम में 23 विषयों के 1918 पद थे। इधर, 2025 की भी भर्ती परीक्षा के 1239 पदों के इंटरव्यू होना बाकी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




