इंदौर। जी. एच. रायसोनी मेमोरियल 59वीं मध्य प्रदेश राज्य जूनियर (अंडर-17 एवं अंडर- 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रविवार को खेले गए मुकाबलों में प्रदेश के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों मेधांश शर्मा, नित्या जादौन और कवि शर्मा ने अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल दौर में जगह बनाई और खिताबी मुकाबले की ओर कदम बढ़ाए। अंडर-17 बालक एकल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त मेधांश शर्मा (श्झ्ँA) ने क्वार्टर फाइनल में जसराज सिंह सलूजा को 14-16, 15-11, 15-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में मेधांश ने कबीर खेर को सीधे सेटों में 15-6, 15-11 से मात देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं, बालक एकल वर्ग के एक अन्य सेमीफाइनल में इंदौर के कवि शर्मा ने कड़े मुकाबले में आर्चित व्यास को 5- 15, 15-10, 18-16 से पराजित किया। इसके अतिरिक्त, कवि शर्मा ने अवानी यादव के साथ मिलकर मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में लक्ष्य पांडेय और आराधिया गुप्ता को 15-12, 15-13 से हराकर जीत हासिल की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




