मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कई लोगों को हो रही परेशानी

शहर में स्मार्ट मीटर लगने से जहां एक और फायदा भी हो रहा है तो वहीं बिजली विभाग को भी इसका फायदा मिल रहा है। स्मार्ट मीटर से पल-पल की…

शहर में स्मार्ट मीटर लगने से जहां एक और फायदा भी हो रहा है तो वहीं बिजली विभाग को भी इसका फायदा मिल रहा है। स्मार्ट मीटर से पल-पल की रीडिंग मिल रही है उपभोक्ताओं के घर रीडिंग लेने नहीं जाना पड़ रहा है बिजली चोरी रुक रही है। वहीं कई उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर परेशानी का सबक भी बन रहे है। किसी को ज्यादा बिल मिल रहा है तो कहीं बिल ही नहीं मिल रहे हैं। मूसाखेड़ी में डेली कॉलेज विद्युत जोन का ताजा मामला यह है कि ढाई सौ से 300 यूनिट खपत वाले बिजली उपभोक्ता को विभाग द्वारा 55000 से ज्यादा का बिल थमा दिया गया है। जिससे उपभोक्ता के तोते उड़ गए। हर बार 5 से 6000 रुपए का बिल भरने वाले उपभोक्ता को सीधे 55000 से ज्यादा का बिल दिया गया। यही नहीं कई कई उपभोक्ताओं को 10

से 15000 का बिल मिल रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद इस तरह के कई मामले अलग-अलग विद्युत जोन में सामने आ रहे हैं। इसके निराकरण के लिए लोग अब बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

मूसाखेड़ी के पंचशील कॉलोनी में रहने वाले मांगीलाल जोशी जो हर माह बिजली का बिल भरते हैं। ढाई सौ से 300 यूनिट का हर माह बिल भरने वाले उपभोक्ता को इस बार 55650 से ज्यादा का बिल भेज दिया गया जिससे पूरा परिवार सदमे में है। जोशी ने बताया कि पिछले माह उनकी माता जी का निधन हो गया था। जिससे उनका पूरा परिवार उनके दूसरे निवास पिपलियाहाना में रह रहा था। ऐसे में पिछले

खपत से ज्यादा का मिल रहा बिल

महीने का सामान्य बिल आने की जगह सीधे 55650 का बिल आ गया। अब बिल में सुधार के लिए डेली कालेज विद्युत जोन के चक्कर लगाने पड़ रहें है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8