कल रात करीब 8:16 से 8:30 बजे के बीच मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। सिंह राशि में पहले से केतु विराजमान हैं, इसलिए यहां मंगल और केतु की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में काफी तीव्र और आक्रामक माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल इस राशि में 10 जनवरी 2027 तक रहेंगे। इस दौरान विश्व के अन्य देशों के साथ भारत में भी अग्नि से संबंधित बड़ी दुर्घटनाएं और बड़ा राजनीतिक उलटफेर, असंतोष देखने को मिल सकता है…मेष, कर्क, धनु, सिंह, कुंभ और मकर राशि वाले थोड़ा सम्हल कर रहें.. विशेष कर गुस्से, वाणी पर नियंत्रण रखे.. दुस्साहसी/गलत कार्यों से बचे, शत्रुओं से सावधान रहे और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। उक्त पूर्ण जानकारी भाजपा नेता और ज्योतिष कार्य देख रहे संतोष वाधवानी ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



