मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मंगल जुलूस के पहले राजवाड़ा पर संत प्रवचन

दिगम्बर जैन समाज के बड़े संत सुनील सागर म.सा. का कल इंदौर मंगल प्रवेश ग्रेटर बाबा के बाद नसिया में हुआ था और आज सुबह नसिया से सुनील सागर म.सा.…

दिगम्बर जैन समाज के बड़े संत सुनील सागर म.सा. का कल इंदौर मंगल प्रवेश ग्रेटर बाबा के बाद नसिया में हुआ था और आज सुबह नसिया से सुनील सागर म.सा. का विहार राजवाड़ा के लिए हुआ और राजवाड़ा उद्यान में संत के प्रवचन हुए। प्रवचन को जैन समाजजनों ने सुना और यहां से फिर विहार समवशरण मंदिर के लिए हुआ। आज बड़ी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। वहीं समवशरण में भी मंगल प्रवेश के लिए जैन समाजजनों का तांता लगा हुआ था। समवशरण पहुंचकर वहां भी संत के प्रवचन हुए। राजवाड़ा पर प्रवचन के दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुंचे थे, तो संत ने उनसे कहा था कि अब आ रहे हो। इधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मंगल विहार के दौरान ट्रेजर आइलैंड के सामने मंगल विहार के दौरान पहुंचे और संत के दर्शन किए आशीर्वाद भी लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें