माहेश्वरी समाज की नौवीं संस्था हाई-वे क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री पप्पू जो जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्होंने पूरे माहेश्वरी समाज के लिए हाई-वे क्षेत्र के बैनर तले बड़ा इनामी तम्बोला का आयोजन दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को राजशाही गार्डन बायपास पर किया है। पूरी योजना पप्पू मंत्री ने बनाकर हाई-वे क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश लता गट्टानी, मंत्री विकास मोनिका माहेश्वरी, प्रचार मंत्री श्याम सारडा, समन्वयक अजय हेमा बियाणी, पांच संयोजक प्रज्ञा सुमित सोडानी, निशा निलम राठी, कविता उमेश लाहोटी, रश्मि गौरव लड्ढा, नीलिमा संजय बियाणी के समक्ष रखी और उसे मूर्तरूप भी दिया गया। बताया गया कि पहला फुल हाऊस 2 लाख का, दूसरा 1 लाख का और तीसरा 50 हजार का फुल हाऊस होने पर इनाम दिया जाएगा। 6 लाइन म्यूजिकल तम्बोला में रखी गई है और हर लाइन फुल होने पर 25 हजार का पुरस्कार इनाम दिया जाएगा। बताया गया कि इस मामले में पूरे इंदौर के माहेश्वरी समाज को दशहरा के दिन तम्बोला टिकिट वालों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें तम्बोला खेलना है उनसे सहयोग राशि के रूप में प्रति तम्बोला टिकिट 1 हजार रु. की राशि ली जाएगी। प्रवेश उन्हीं को दिया जाएगा, जो तम्बोला का टिकिट लेगा। कल ही तीन समाजजनों संजय माधन्या, राजीव बिन्नानी, अतुल माहेश्वरी ने 50-50 टिकट और राजकुमार साबू ने 21 टिकिट लिए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि राजकुमार साबू ने यह टिकिट समाज के उन लोगों के लिए लिए हैं जो तम्बोला खेलना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर है। समाजजनों का शाम से ही पूरा मनोरंजन आयोजित होगा। हाई-टी के साथ 51 फीट के रावण दहन के पहले आतिशबाजी भी होगी, इधर लाइव म्यूजिक चलता रहेगा, जादू शो, बग्घी राइडिंग और बच्चों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इधर तम्बोला के लिए कुल 800 टिकिट निर्धारित किए गए हैं। रावण दहन के बाद पुरानी परम्परा सोना पत्ती का वितरण भी एक-दूसरे को कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ बधाई का आयोजन भी किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




