गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

माहेश्वरी कुटुम्ब में कई थीम पर 800 मातृशक्तियों ने दी सामूहिक प्रस्तुति

आज तीसरा और अंतिम दिन पर भी रहेगी श्रद्धालुओं की भीड़

माहेश्वरी कुटुम्ब में कई थीम पर 800 मातृशक्तियों ने दी सामूहिक प्रस्तुति

माहेश्वरी समाज से जुड़ी संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब द्वारा स्कीम 71 रिंग रोड स्थित ब्लू लोटस गार्डन में चल रहे गरबा रास महोत्सव में कल दूसरे दिन भी बॉलीवुड, मारवाड़ी और गुजराती थीम पर 800 मातृशक्ति शामिल हुई। बड़ी संख्या में माहेश्वरी और वैश्य समाजजनों के अलावा राजनेताओं का भी पहुंचना जारी रहा। प्रकाश शारदा अजमेरा, अशोक मीना ईनानी, पुष्प गीता माहेश्वरी ने बताया कि संस्था से सीधे जुड़े करीब 250 दम्पति सदस्य गरबा संचालित करने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को भी संभाले हुए हैं। पहले माता रानी की महाआरती की गई फिर एक के बाद एक अलग- अलग ग्रुप और फिर सामूहिक प्रस्तुति के साथ सबसे आखिरी में सबके लिए कुछ देर का फ्री गरबा भी किया गया। कल गुजराती और कृष्णरास थीम पर प्रस्तुति शैली अजमेरा, माधुरी सोमानी ने कराई। प्रतिभागियों को अच्छा गरबा पर पुरस्कृत भी किया गया। आज तीसरा और अंतिम दिन गरबा का है। आज भी बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचेंगे।

माहेश्वरी कुटुम्ब में कई थीम पर 800 मातृशक्तियों ने दी सामूहिक प्रस्तुति

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 October 2026, पृष्ठ 6