माहेश्वरीश्री अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी महिला मंडल ने सावन फुहार मेला का आयोजन दस्तूर गार्डन में किया। स्टॉल, फूड झोन, तम्बोला के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लकी ड्रा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण के आयोजन हुए। अतिथि शारदा प्रकाश अजमेरा, घनश्याम आशा झंवर, चंदा ओमप्रकाश तापड़िया, साधना आरके सोडानी, इन्दिरा ओमप्रकाश मुछाल थे। आयोजन से पूनम मालपानी, अर्चना माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी सहित अन्य मातृशक्तियां जुड़ी हुई थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




