मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महाराष्ट्र बैंक की नई शाखा शुरू

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कनाड़िया रोड शाखा के नवीन परिसर का उद्घाटन किया गया। ग्राहकों को उत्कृष्ट और श्रेष्ठतम बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करने की बात भी कही गई। इस अवसर…

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कनाड़िया रोड शाखा के नवीन परिसर का उद्घाटन किया गया। ग्राहकों को उत्कृष्ट और श्रेष्ठतम बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करने की बात भी कही गई। इस अवसर पर अतिथि सुरेशसिंह भदौरिया के साथ अंचल उपमहाप्रबंधक संजीव कुमार, शाखा प्रबंधक पंकज गुप्ता, ग्राहक रूपेश व्यास, मनीष अग्रवाल, श्री स्वामी, श्री जोशी, माया, उर्ध्वर्षे सहित अन्य मौजूद थे। अधिकारी और अतिथि के उद्बोधन भी हुए। बैंक के कार्य को लेकर ग्राहकों ने संतोष भी जाहिर किया और कहा कि पहले से चल रही शाखाओं में बैंक का कार्य संतोषजनक है। संचालन शुभम चतुर्वेदी और आभार राकेश जैन विनायका ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें