सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महाराष्ट्रीयन समाज का आज से तीन दिवसीय महालक्ष्मी पूजन

आज से महाराष्ट्रीयन समाज तीन दिनों तक अपने घरों में महालक्ष्मी पूजन कर रहा है। आज ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी की अगवानी की गई। सुखलिया निवासी रिया कुंजीर, निहारिका कुंजीर…

आज से महाराष्ट्रीयन समाज तीन दिनों तक अपने घरों में महालक्ष्मी पूजन कर रहा है। आज ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी की अगवानी की गई। सुखलिया निवासी रिया कुंजीर, निहारिका कुंजीर व शिल्पा कुंजीर ने बताया कि महिलाओं द्वारा हल्दी और कुमकुम के पदचिह्नों के छापे लगाकर महालक्ष्मीजी की स्थापना का कार्यक्रम सुबह से शुरू किया जो दोपहर और शाम तक मुहूर्त में चलता रहेगा। स्थापना के साथ ही आरती भी की जाएगी, नेवैद्य लगाए जाएंगे। कल माता ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी को महापूजा के साथ पूरण पोली और 16 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग एवं 56 भोग लगेगा। सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मण को भोजन कराया जाएगा। अंतिम दिन शनिवार को महाआरती के बाद महालक्ष्मी रूपी ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी को विधि-विधान से विदा करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें