ई वेस्ट कलेक्शन स्वप्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह लायंस डिस्ट्रिक्ट मीडिया कॉर्डिनेटर लाइन दिनेश रणधर, डॉ. चंद्रप्रकाश हेडा, ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी के लायंस क्लब्स द्वारा ई वेस्ट कलेक्शन का आयोजन लायंस डेन, जावरा कंपाउंड में किया गया। डिस्ट्रिक्ट के 24 क्लब ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझ कर सराहनीय योगदान दिया। इस ई वेस्ट को नगरनिगम से मान्यता प्राप्त संस्थान रीसाइकिल करवाया जाता है। 750 किलो ई वेस्ट पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दिया गया जिसमें 2 वाशिंग मशीन 2 फ्रीज, 10 लैपटॉप 5 छोटे बड़े टीवी कंप्यूटर मॉनिटर, 20 मोबाइल फोन, 3 प्रेस, वैक्युम क्लीनर 2 वाटर पंप केबल,चार्जर पावर बैंक्स, फ्यूज बल्ब ट्यूबलाइट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




