नगर निगम के द्वारा धार रोड पर स्थित सिरपुर के श्मशान घाट में लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इस बारे में क्षेत्र के नागरिकों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर निगम के द्वारा प्रस्ताव तैयार कर फैसला लिया गया है। नगर निगम के पास पिछले काफी समय से यह शिकायत आ रही थी कि निगम के जोनल कार्यालय क्रमांक 16 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक एक में स्थित सिरपुर के श्मशान घाट में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सूर्यास्त होने के बाद इस श्मशान घाट में स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। वहां पर आपात स्थिति में भी यदि किसी को जाना पड़ता है तो प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार नागरिकों के द्वारा इस श्मशान घाट में प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से आग्रह किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब जाकर नगर निगम के अधिकारियों को इस बात का एहसास हुआ है कि श्मशान घाट में भी लाइट होना चाहिए। यह एहसास होने के बाद नगर निगम के द्वारा इस श्मशान घाट में प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए योजना तैयार कर उसे मंजूरी दी गई है। इस योजना पर 1.40 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि जब काम शुरू होगा तो फिर इस काम को पूरा होने में एक महीने से भी कम समय लगेगा।
कुम्हारखाडी श्मशान का भी प्रोजेक्ट मंजूर- इसके साथ ही
इंदौर नगर निगम के द्वारा कुम्हारखाड़ी के श्मशान घाट का भी प्रोजेक्ट मंजूर कर दिया गया है। निगम के जोनल कार्यालय क्रमांक एक के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 10 में यह श्मशान घाट आता है। यहां पर भी पिछले काफी समय से बिजली की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति में नगर निगम के द्वारा करीब 6 लाख रुपए की लागत से इस श्मशान घाट में बिजली की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है। निगम के द्वारा कोशिश की जा रही है कि दिसंबर के महीने में इस श्मशान घाट में प्रकाश की व्यवस्था पूरी कर दी जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






