मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

किशोर-संजय तथा विशाल व रश्मि की जोडी को खिताबी सफलता

इंदौर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में मध्य प्रदेश वेटरंस टेबल टेनिस कमेटी द्वारा आयोजित प्रथम राज्य रेंकिग मास्टर्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के फायनल मुकाबले में पुरुष युगल…

इंदौर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में मध्य प्रदेश वेटरंस टेबल टेनिस कमेटी द्वारा आयोजित प्रथम राज्य रेंकिग मास्टर्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के फायनल मुकाबले में पुरुष युगल वर्ग में किशोर मोटवानी व संजय मेहता की जोडी ने तथा मिश्रित युगल वर्ग में विशाल जोशी व रश्मि सोनी की जोडी ने खिताब जीत लिया। अभय प्रशाल में खेली जा रही इस स्पर्धा में पुरुष युगल वर्ग के फायनल मुकाबलें में किशौर व संजय ने नितिन खाब्या और राहुल जैन की जोडी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफायनल में किशौर व संजय ने कुणाल गजभिये व मनीष जोशी को 3-1 से तथा नितिन व राहुल ने विशाल जोशी व मनोज सोनगरा को 3-1 से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें