सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांति बिल्लौरे सम्मानित

आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल पुस्तक भवन में वन मंथ सर्टिफिकेट टीचिंग इंग्लिश प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में इंदौर संभाग के जिले धार, खंडवा, इंदौर, बुरहानपुर,…

कांति बिल्लौरे सम्मानित

आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल पुस्तक भवन में वन मंथ सर्टिफिकेट टीचिंग इंग्लिश प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में इंदौर संभाग के जिले धार, खंडवा, इंदौर, बुरहानपुर, झाबुआ, खरगोन, अलीराजपुर सहित प्रदेश के जिलों के शिक्षकों ने भाग लिया। अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण में इंदौर शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुखनिवास संकुल केंद्र राजेंद्रनगर की शिक्षिका कांति बिल्लौरे ने प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित कर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवीणा कौशल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपलब्धि पर अनिता चौहान, शौर्य मल्होत्रा, संजय मिश्रा, ममता सक्सेना, हरिओम वैष्णव, दिनेश परमार, मानसिंह शिवहरे, ललित पारीख ने बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10