मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मेंदोला और जिराती के गरबा आयोजनों में विवाद: कनकेश्वरी गरबा में भिड़े पक्ष, सादगी गरबा में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप

विधायक रमेश मेंदोला के कनकेश्वरी गरबा में दो पक्ष भिड़े, वहीं पूर्व विधायक जीतू जिराती के सादगी गरबा में महिलाओं से अभद्रता करने वाले तीन युवकों को बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा।

मेंदोला और जिराती के गरबा आयोजनों में विवाद: कनकेश्वरी गरबा में भिड़े पक्ष, सादगी गरबा में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप

शहर में गरबा प्रस्तुति के विभिन्न आयोजन चल रहे हैं। इन आयोजनों में वैसे तो पुलिस व्यवस्था है, लेकिन इसके बावजूद विवाद हो रहे हैं। कल विधायक रमेश मेंदोला के कनकेश्वरी आयोजन में दो पक्षों के विवाद का मामला सामने आया है। वहीं पूर्व विधायक जीतू जिराती के सादगी गरबा आयोजन में महिलाओं से अभद्रता करने वालों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सबक सिखाया।

इंदौर के गरबा आयोजन में विवाद के दौरान जुटी भीड़
गरबा आयोजन में विवाद के दौरान जुटी भीड़

बड़े गरबा आयोजनों में महिला सुरक्षा को लेकर बजरंग दल और हिन्दूवादी कार्यकर्ता भी तैनात हैं। ऐसे में जैसे ही कोई भी हरकत की जानकारी हिन्दूवादियों को मिलती है, तो वे सक्रिय हो जाते हैं। सादगी गरबा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तीन युवकों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की सूचना मिली, तो मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें सबक सिखाया और द्वारकापुरी पुलिस को सौंपा। पुलिस ने इन युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

उधर कनकेश्वरी गरबा में हुए विवाद में भी पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को गरबा स्थल से हटाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3