मानव सेवा में अग्रणी, जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन की मासिक साधारण सभा और दीपावली मिलन का आयोजन दम्पति सदस्यों के साथ किया गया। अंताक्षरी का आयोजन भी हुआ। सर्वश्रेष्ठ परिधान बेस्ट ड्रेसेंड को पुरस्कृत किया गया। समाजसेवी डॉ. ज्ञानचंद काकेड़ और चार वरिष्ठों का सम्मान किया गया। अंताक्षरी का संचालन चंद्रकुमार फतेहपुरिया ने किया। संचालन अरविन्द चौधरी एवं आभार जिनेन्द्र पारख ने माना। भंवरलाल कासवा, विजयसिंह नाहर, अशोक सोजतिया, सुरेश जैन, चंद्रकुमार फतेहपुरिया, प्रकाश कांकरिया, श्रेणिक तांतेड, सुरेश सकलेचा मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




