मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन संत की मंगल अगवानी

इंदौर। सिटी ब्लास्ट आचार्य सुनील सागर म.सा. का इन्दौर में चातुर्मास और प्रवचन के लिए जैन समाजजन इंतजार कर रहे है। कल संत की बड़ा गणपति चौराहा से जैन समाजजनों…

इंदौर। सिटी ब्लास्ट

आचार्य सुनील सागर म.सा. का इन्दौर में चातुर्मास और प्रवचन के लिए जैन समाजजन इंतजार कर रहे है। कल संत की बड़ा गणपति चौराहा से जैन समाजजनों ने मंगल अगवानी की। चरण पादुका प्रक्षालन किया गया। जयदीप जैन, मनोज काला, सुनील गोधा, विपिन गंगवाल, वीरेन्द्र बड़जात्या, पवन जैन, इंद्रकुमार सेठी, नरेन्द्र वेद, महेन्द्र निगोत्या, कमल रावका, मनमोहन झांझरी सहित अन्य मौजूद थे। मोदीजी की नसिया में समाजजनों ने संत के मंगल प्रवचन भी सुने। आज संत ने मोदीजी की नसिया से विहार किया। कई जिनालयों में संत ने पहुंचकर दर्शन किए। राजबाडा से मंगल जुलूस भी निकला जो समवशरण तक पहुंचा। आज सुबह के आयोजन में भी जैन समाजजनों में भारी उत्साह था। आज सुबह राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे और यहां से समवशरण तक मंगल जुलूस में समाजजन मौजूद रहे। समवशरण मंदिर में भी संत की अगवानी के लिए बहुत बड़ी तादाद में जैन समाजजन मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें