मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन महासभा पदाधिकारियों ने लिया संतों से आशीर्वाद 50 करोड़ की लागत से होगा 92 साल पुराने यशवंत क्लब का विकास

खेलकूद की गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

यशवंत क्लब में खेलकूद की गतिविधियों के विस्तार की महती योजना तैयार की गई है। लगभग 50 करोड़ रुपयों की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ अगले माह से होगा। यह जानकारी स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के ‘रूबरू' कार्यक्रम में यशवंत वलब के चेयरमैन जितेंद्र जैन 'जीतू' ने दी। उन्होंने बताया कि 92 वर्ष पुराने यशवंत क्लब में नए मास्टर प्लान को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके अंतर्गत 50 करोड़ की लागत से खेलकूद और अन्य विकास कार्यो को अंजाम दिया जायेगा। पहले चरण में जिम्नेशियम, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स, स्नूकर बैडमिंटन, लॉन टेनिस खेल के लिये विस्तार कार्य किया जाएगा। गेस्ट के लिये 26 कमरों और 400 मेंबर्स क्षमता वाले कनवेंशन हॉल का निर्माण भी किया जाएगा यह सभी कार्य लगभग चार साल में पूरे होंगे। विकास कार्य क्लब की मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए दोनों तरफ होगा। श्री जैन ने बताया कि अभी क्लब में करीब 4200 सदस्य हैं। लंबे समय बाद पिछले दिनों सौ नए सदस्य बने थे। इन सदस्यों से प्रति सदस्य 25 लाख रुपये जीएसटी अतिरिक्त शुल्क लिया गया जिससे करीब 30 करोड़ रुपये एकत्रित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी क्लब का सदस्यता शुल्क मात्र 600 रुपये माह है जिसे बढाए जाने की जरूरत है। आने वाली ओजीएम में इस संदर्भ में सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। खेलकूद विकास कार्य पूर्ण होने के बाद यहां खेलकूद गतिविधियों का इंटर क्लब स्तर पर विस्तार किया जाएगा। इस दौरान स्टेट क्लब के प्रवीण खारीवाल, कमल कस्तूरी, विजय गुंजाल, दीपक माहेश्वरी, सुनील जैन, राजू घोलप,संजय मेहता, संतोष रुपेता, शैलेंद्र श्रीमाल एवं कांग्रेस नेता हर्ष जैन मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें